भाजपा और भाजयुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने फूंका बिगुल

सोनारी में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता।

जमशेदपुर | भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो और कई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की गई। 20 से अधिक मंडल अध्यक्षो और लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा और भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुमार पर असंतोष जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि अगर पार्टी में उपेक्षा को स्थिति नहीं बदली और प्रदेश नेतृत्व का हस्तक्षेप नहीं हुआ तो रांची स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी भी कार्यक्रम की सूचना व आमंत्रण अब एजेंसी के माध्यम से दिया जाने लगा है। जबकि पहले फोन करके यह सूचना व आमंत्रण दिया जाता था। कार्यकर्ताओं ने घाटशिला उपचुनाव के पहले पार्टी में सुधार करने अन्यथा से स्वतंत्र निर्णय लेने की चेतावनी दी।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।

ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से अभिमन्यु सिंह, सुमीत श्रीवास्तव, शशांक शेखर, विकास सिंह, भीम दास, प्रवीण सिंह, कंचन दत्ता, नवजोत, नारायण महतो, राहुल तिवारी, अविनाश मोहंती, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, सतेंद्र रजक, दीपक विश्वास, उमेश साह आदि उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed