दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

शांति समिति की बैठक में उपस्थित डीसी, एसएसपी, ग्रामीण एसपी व अन्य।

जमशेदपुर | शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सभी पूजा समितियों से अपील किया गया कि विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त  पंडाल की क्षमता से अधिक लोग पंडाल के अंदर न हों, पंडालों में प्रवेश-निकास द्वारा अलग-अलग हो। सीसीटीवी पंडाल और मेला परिसर में लगाये जाएं तथा आयोजन समिति का एक सदस्य और एक कांस्टेबल द्वारा लगातार वीडियो की मॉनिटरिंग की जाए। समिति के द्वारा वॉलंटियर का लिस्ट थाना को उपलब्ध करवाया जाए और थाना प्रभारी द्वारा वॉलंटियर की ब्रीफिंग किया जाए। खोया पाया अनाउंस करने की व्यवस्था हो, पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रखा जाए ।

कार्यक्रम में उपस्थित शांति समिति के सदस्य और विभागीय पदाधिकारी।

ये थे उपस्थित

बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसओआर राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी,  एनडीसी डेविड बलिहार, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन द्वारा त्योहार में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हो इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रति कार्य किए जा रहे हैं जिसमे आप सभी से सहयोग अपेक्षित है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रही है। विसर्जन रूट का इस्तेमाल करने की बात कही। स्थानीय थाना के साथ समन्वय बनाते हुए विसर्जन घाट जाएं। सभी पंडालों में जनरेटर की व्यवस्था और माइकिंग सिस्टम दुरुस्त रखें, पंडालों के बाहर पार्किंग स्थल पूर्व से ही चिन्हित हो। किसी के साथ भी किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो। सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग हो रहा है या नहीं इसे पहले से जांच लें। कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम।
महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, पंडालों में महिला वॉलिंटियर्स भी रखा जाए।  सभी पंडाल समिति विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग से एनओसी जरूर लें, यह आम जनों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। सोशल मीडिया को लेकर असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से गलत तथ्यों को फारवर्ड या शेयर करते हैं, सभी लोगों को इसको लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह के फेक न्यूज़ को फॉरवर्ड नहीं करें तथा थाना, सीओ, बीडीओ या प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से बात कर उसके सत्यता की जांच कराएं। पीयूष पांडेय, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम।

Post Comment

You May Have Missed