रांची में रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन, भारतीय सेना की तकनीकी पहलुओं का प्रदर्शन

रक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ व अन्य।
रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी : हेमंत सोरेन

रांची | राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को टाना भगत इंडोर स्टेडियम रांची में आयोजित “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” (रक्षा प्रदर्शनी) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। रक्षा प्रदर्शनी में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस आयोजन में भारतीय सेना की तकनीकी पहलुओं का व्यापक परिदृश्य प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें रक्षा क्षेत्र के कई नए आयाम जोड़ने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है, इस राज्य में डिफेंस सेक्टर से जुड़े उद्योग क्षेत्र के विस्तार की भी प्रबल संभावनाएं है।

प्रदर्शनी में हथियार का अवलोकन करते मुख्यमंत्री।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान, राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, पूर्वी कमान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सूरत सिंह, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed