जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त

लातेहार | उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने वर्तमान में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी,व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिले के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाई जाए तथा तस्करों को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय कर मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के प्रयास किए जाएं।
ये थे उपस्थित
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) संजीव कुमार मिश्रा, संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे।



Post Comment