विधायक और जिप उपाध्यक्ष ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
- 25वा वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) मन रही है सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, गोलपहाड़ी।

जमशेदपुर | सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोलपहाड़ी, रेलवे कॉलोनी, टाटानगर के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस वर्ष कमिटी पूजा का 25वा वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) मन रही है।


समिति द्वारा 25 वर्षों से लगातार आयोजित यह भव्य दुर्गा पूजा समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्वितीय उदाहरण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगल कालिंदी ने माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और क्षेत्र को सुख, शांति व समृद्धि से परिपूर्ण करें।



Post Comment