मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

जमशेदपुर | साकची थाना अंतर्गत रविवार को जेएनएससी के डब्लूएसओ गेट से संकोसाई निवासी देवराज कुमार की स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। देवराज ने इसकी शिकायत साकची थाना में की, जिसके बाद साकची पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए जांच शुरू की। 24 घंटे के अंदर पुलिस अवर निरीक्षक रमेश राम ने सीतारामडेरा निवासी रोहित गोराई के घर छापेमारी की और मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार रोहित गोराई को पुलिस ने सोमवार को जेल भेजे दिया।



Post Comment