बालिका वर्ग में रिम्सी और बालक वर्ग में इमामुल को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
- राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का समापन।
- बालक में बोकारो और बालिका वर्ग में हजारीबाग बना राज्य चैम्पियन।

रामगढ़ | झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले में चल रहे तीन दिवसीय खेलो झारखण्ड के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का रविवार को भव्य समापन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालय से आए छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर समा बांध दिया। इस दौरान फाइनल मुकाबला अंडर 19 बालक वर्ग में बोकारो जिला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक 3-0 से पराजित कर चैंपियनशीप का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में हजारीबाग जिला की टीम ने रांची जिला टीम को कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि ममता देवी आमंत्रित अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल , डीएभी एआरओ हजारीबाग डॉ. सुजीत कुमार शर्मा का स्वागत आयोजकों ने ढोल नगाड़ा व झारखंडी नृत्य के साथ किया।


इन्हें मिला पुरस्कार
बालिका वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रांची की रिमसी कुमारी। बेस्ट गोलकीपर रांची की रूपाली कुमारी। मैन ऑफ द मैच हजारीबाग की कल्याणी कुमारी। बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट इमामुल मिंज गुमला। बेस्ट गोलकीपर बोकारो के तरास मुर्मू। मैन ऑफ द मैच बोकारो के कल्याण ज्योति बोरा को दिया गया। जबकि बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर पाकुड़ जिला और बालक वर्ग में गुमला जिला रहा।



Post Comment