विभिन्न मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर | समय पर पेंशन भुगतान, पुर्नावास और उचित सम्मान को लेकर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने आयोग में हो रहे भ्रष्टाचार और चिन्हित करने की आयोग की प्रक्रिया पर चिंता जताई।
ज्ञापन के माध्यम से आंदोलनकारियों ने अपनी मांग को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। मौके पर डेमका सोय, सुधा रानी बेसरा, लालू सरदार, संतोष सोरेन, झुलू तांती, सुनील कुमार तांती, शंकर मुंडा, नंदा, आलोक वाजपेई समेत दर्जनों आंदोलनकारी उपस्थित थे।



Post Comment