रामनाथ पाण्डेय और हृदयानंद तिवारी कर रहे समाज को बदनाम : डी के मिश्रा

जमशेदपुर | अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज परशुराम भवन की बैठक बागबेड़ा भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डी के मिश्रा ने की। पत्रकारो को संबोधित करते हुए डी के मिश्रा ने कहा कि रामनाथ पाण्डेय और हृदयानंद तिवारी समाज के लोगों को गुमराह कर समाज को बदनाम कर रहे है। ये दोनों व्यक्ति पिछले सात वर्षों से समाज के सदस्य है इसके बावजूद परशुराम भवन में आयोजित कार्य में निष्क्रिय रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की मांग पर उक्त दोनों व्यक्ति की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
ये थे उपस्थित
संरक्षक रामनाथ दुबे, राजा ओझा, अध्यक्ष डी के मिश्रा, उपाध्यक्ष आनंद ओझा, अरुण द्विवेदी, रखू पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, महामंत्री बिमलेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राजेश पांडे, अजय ओझा, गोपाल ओझा, विशाल तिवारी, श्रवण मिश्रा, बृज तिवारी, मुन्ना तिवारी, रमन खा, गोपाल तिवारी, उदय मिश्रा, त्रिभुवन तिवारी, एस एस मिश्रा उपस्थित थे।



Post Comment