आईएनटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

जमशेदपुर | कांग्रेस घाघीडीह मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रेमकुंज चौक स्थित माझी बागान में झारखंड यूथ आईएनटीयूसी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया।
मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता : सत्यम सिंह
सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि वे ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने जल्द ही कमेटी का विस्तार करने और मजदूरों के हित में ठोस काम करने की घोषणा की।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य लखन सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रवि चौबे, बसंत ठाकुर, सोनी सिंह, पिंकी देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Post Comment