वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

जमशेदपुर | हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिजली की तारों और अन्य ढांचागत कारणों से वन्यजीवों को किसी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विभागीय स्तर पर ठोस और दीर्घकालिक समाधान लागू करने का निर्देश दिया।
वन विभाग के कर्मियों को हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने, स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिन इलाकों में हाथियों की आवाजाही अधिक होती है, वहां मॉनिटरिंग तंत्र विकसित किए जाने पर भी चर्चा की गई। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, विद्युत विभाग के कार्यापालक अभियंता समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post Comment