मेंस यूनियन ने चिकित्सा निदेशक को सौंपा मांगपत्र

जमशेदपुर | दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के सहायक महासचिव जवाहर मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को टाटानगर स्टेशन पहुंची प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ मंजुला मल्होत्रा से मुलाकात कर छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में मेंस यूनियन के सीओबी शिवजी शर्मा, एके सिंह, संजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये है मांग
- टाटानगर रेल अस्पताल में खराब पड़े अल्ट्रासाउंड मशीन दुरुस्त करे अथवा इसका वैकल्पिक व्यवस्था करे।
- रेल अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर को पुनः शुरू करने
- अस्पताल के महिला कर्मचारियों के लिए पूर्ण विकसित ड्रेस चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए।
- रेल अस्पताल में डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए।
- गंभीर बीमारी में मरीजों को रेफरल करने की प्रक्रिया आसान की जाय।



Post Comment