एक्साइज टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिया निर्देश

देवघर | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को एक्साईज टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध शराब के कारोबार को रोकने एवं चलाये जा रहे छापेमारी अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देशा दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री नहीं होने देने का निर्देश दिया।
अंचल स्तर पर चलेगा जांच अभियान
उपायुक्त ने नियमित रूप से सभी अंचलों में जांच अभियान चलाने व आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। नयी उत्पाद नीति के तहत संचालित नये दुकानों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की गयी। वहीं मौके पर उपस्थित उत्पाद अधीक्षक पूर्व में की गई छापेमारी और उससे वसूले गए शुल्क का ब्यौरा उपायुक्त को दिया।
ये थे उपस्थित
बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।



Post Comment