दुर्गोत्सव का 53वा वर्ष मना रहा लाल बिल्डिंग दुर्गा पूजा कमिटी

लाल बिल्डिंग दुर्गा पूजा कमिटी का पूजा पंडाल।

जमशेदपुर | श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी लाल बिल्डिंग टाटानगर जमशेदपुर इस वर्ष दुर्गोत्सव का 53वा वर्ष मना रहा है। इन 53 वर्षों में कमिटी ने शहर में आदर्श पूजा के नाम पर खूब ख्याति बटोरी। कमिटी द्वारा आदर्श पूजा किए जाने के पीछे महीनों की कड़ी मेहनत रहती है। इस वर्ष कमिटी द्वारा चार धाम में से एक यमनोत्री धाम बनाया जा रहा है। वर्ष 2022 में केदारनाथ, 2023 में बद्रीनाथ, 2024 में गंगोत्री ने खूब ख्याति बटोरी।

चटकदार व्यंजन का स्टाल मुख्य आकर्षण

पंचायत क्षेत्र में यह एक ऐसा पूजा है जहां मेले का भी आयोजन किया जाता और लजीज व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाते है, जिसका महिलाओं और बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। स्टाल पर लगे चटकदार व्यंजन और झूले पूरे दिन बच्चों और महिलाओं को आकर्षित किए रहता हैं।

दुर्गोत्सव का आयोजन मेरा ही नहीं कमिटी के एक एक सदस्यों के महीनों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। सदस्यों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का सफलता से निर्वहन करना हमे और मजबूत बनाता है। 
पीयूष कांति घोष, अध्यक्ष।

दुर्गा पूजा समय सारिणी 2025

पंचमी (शनिवार) 27.09.2025 दिन 08:49 मिनट – संध्या काल में देवी जी का बोधन।

षष्ठी (रविवार) 28.09.2025 दिन 10:43 मिनट देवी जी का षष्ठी पूजा संध्या काल में देवी जी का आमंत्रण एवं अधिवास।

सप्तमी (सोमवार) 29.09.2025 दिन 12:28 मिनट तक 08:29 मिनट के बाद देवी जी का नवपत्रिका प्रवेश स्थापना एवं सप्तमी विहित पूजा, देवी जी का हाथी में आगमन फलं, शष्यपूर्ण वसुंधरा, रात 11:40 मिनट के बाद अर्धरात विहित पूजा

अष्टमी (मंगलवार) 30.09.2025 दिन 01:45 मिनट तक दिन 09:29 मिनट के अंदर देवी जी का महाअष्टमी कल्पारम्भ, महाअष्टमी विहित पूजा। संधी पूजा 01:21 बजे के बाद आरम्भ, 01:45 बजे के बाद बलिदान 02:09 के अंदर संधि पूजा का समापन।

नवमी (बुधवार) 01.10.2025 दिन 02:36 मिनट तक, दिन 09:29 मिनट के बाद महानवमी कल्पारम्भ एवं महानवमी विहित पूजा एवं देवी जी का व्रत समापन

विजयादशमी (गुरुवार) 02.10.2025 दिन 02:56 तक देवी जी का दशमी विहित पूजा एवं विसर्जन। देवी जी का झूला में गमन, फूल-मड़क अपराजिता पूजा।

Post Comment

You May Have Missed