सूढ़ी समाज ने पूर्णिमा साहू का किया धन्यवाद

जमशेदपुर | शौण्डिक (सूढ़ी) समाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को धन्यवाद दिया। प्रेस विज्ञप्ति में नंदलाल साहू ने बताया कि समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानी को लेकर समाज आंदोलनरत है। इसी सम्बन्ध में 28 फरवरी को सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही एक मार्च को पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी मांग पत्र सौंपकर समाज ने अपनी समस्या रखी थी। जिसपर पहल करते हुए विधायक ने समाज के लोगों को विधानसभा पटल पर समस्या उठाने का आश्वासन दिया था। विधायक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही समस्या से अवगत कराया।



Post Comment