खबर का असर : वीडियो ट्रोल होने के बाद शुरू हुआ बागबेड़ा में सफाई कार्य

जमशेदपुर | 26 सितंबर को टूडेज वॉयस टीम द्वारा जारी वीडियो ट्रोल होने के एक दिन बाद ही बागबेड़ा में सफाई का कार्य शुरू हो गया। सुबह से शाम तक क्षेत्र में दो-दो बैकहो लोडर लगातार क्षेत्र में कचड़ों को इकट्ठा करते देखा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह काम जुस्को और जुगसलाई नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। जिसके लिए कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने पत्राचार भी किया।
कचड़ा इकट्ठा कर छोड़ दिया गया, इसका निष्पादन भी होगा या नहीं?
बागबेड़ा में दिनभर लोगों के बीच में ये चर्चा रहा कि “देर आए दुरुस्त आए…” जिसके भी द्वारा यह कार्य किया गया सराहनीय है। पर लोगों के मन में अब भी एक सवाल है कि कचड़ों को इकट्ठा करके छोड़ दिया गया है। इसका निष्पादन भी होगा या नहीं?
इन जगहों पर हुआ कार्य
कचड़ा इकट्ठा करने का काम बागबेड़ा स्टेशन मुख्य सड़क के मजार के समीप, गांधीनगर, पोस्तोनगर बड़ा हनुमान मंदिर, रेलवे प्ले स्कूल बागबेड़ा कॉलोनी और अन्य जगहों पर हुआ। वही महाराणा प्रताप चौक लाल बिल्डिंग में सड़को के गड्ढों को भी भरवाया गया।



Post Comment