आदिवासी भावनाओं को भड़काने वालों के ऊपर कारवाई करे प्रशासन: आदिवासी सुरक्षा परिषद

जमशेदपुर | टेल्को थाना अंतर्गत सालगाझुड़ी फ्लाई एस पौंड के पास बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सालगाझुड़ी जमशेदपुर के सदस्यों द्वारा स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर वहां लगे बोर्ड बैनर को फाड़ दिया गया। यह घटना रात करीब 11:00 बजे की है। उक्त जानकारी आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। राम सिंह मुंडा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों को उक्त स्थान पर बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थापित होना रास नहीं आ रहा है, जिस कारण इस तरह का घृणित कार्य किया गया। आदिवासी भावनाओं को भड़काया जा रहा है, जो आदिवासी समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से उक्त मामले में दोषियों पर कड़ी करवाई करने की मांग की है।



Post Comment