घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपचुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी।

जमशेदपुर | समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी कोषांगों की कार्ययोजना के अनुरूप मिशन मोड में कार्य शुरू कर दें । उन्होने क्रमवार निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, सामग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, एमसीसी कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, कंट्रोल रूम, प्रेक्षव कोषांग, पीडब्लूडी कोषांग के कार्ययोजना की जानकारी ली, साथ ही क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कार्ययोजना एवं उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देशित किया। कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके।

ये थे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed