मकदमपुर में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग

अधिकारी को ज्ञापन सौंपते जन जागृति विकास मंच के सदस्य।

जमशेदपुर | मकदमपुर रेलवे फाटक में लगातार लग रहे जाम से निजात पाने को लेकर मंगलवार को जन जागृति विकास मंच का एक प्रतिनिधि मंडल टाटानगर रेलवे स्टेशन के एरिया मैनेजर से मुलाकात कर मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए जनार्दन पांडे ने बताया कि ट्रेन आवागमन के समय मकदमपुर रेलवे फाटक को बंद किए जाने से घंटों जाम लग जाती है। जिससे स्थानीय लोग खास कर मरीजों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है।

मंच ने ज्ञापन में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण जल्द करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जनार्दन पांडे, विजय सिंह, ज्वाला सिंह, महेश सिंह, संतोष शर्मा, रिनटू कुमार, दिलीप कुमार, टुनटून कुमार, संतोष प्रजापति, राकेश कुमार उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed