रेल अधिकारियों की देखरेख में यात्रियों को किया जा रहा रवाना, 2 नवंबर तक स्पेशल ड्यूटी

ट्रेन में चढ़ने के लिए कतार में खड़े यात्रियों को निर्देश देते अधिकारी।

जमशेदपुर | चक्रधरपुर मंडल ने त्यौहार के दौरान यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने हेतु कई सक्रिय कदम उठाए हैं। भारतीय रेलवे की राष्ट्रव्यापी पहल के अनुरूप, मंडल ने प्रमुख स्टेशनों – टाटा, राउरकेला और जेएसजी – पर भीड़ प्रबंधन और यात्री सेवा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है।

भारतीय रेल ने देशभर में 12 हजार त्यौहार स्पेशल ट्रेनें चलाई है

त्यौहार यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए इस वर्ष भारतीय रेलवे में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। चक्रधरपुर मंडल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्यौहार के लिए विशेष ट्रेनें चला रही है, जो यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रुकती हैं। निरंतर सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से यात्रियों की भीड़ और ट्रेन संचालन पर नज़र रखने के लिए एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

टाटानगर स्टेशन प्लेटफॉर्म में मॉनिटरिंग करते अधिकारी।

वरिष्ठ वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा विशेष भीड़ नियंत्रण

16.10.2025 से 02.11.2025 के दौरान वरिष्ठ वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा विशेष भीड़ नियंत्रण ड्यूटी तैनात की गई है। यात्री सुविधाओं को उन्नत किया गया है – एलईडी ट्रेन डिस्प्ले, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और एटीवीएम सुविधाएँ।  टाटानगर में 200 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाला एक नया यात्री ठहराव क्षेत्र बनाया गया है। स्थानीय माँग के अनुसार अतिरिक्त बुकिंग काउंटर भी खोले गए हैं। वाणिज्यिक, यांत्रिक, सुरक्षा और अन्य विभाग सुचारू संचालन और किसी भी संभावित समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए आपस में समन्वय कर रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed