विधायक द्वारा बागबेड़ा में पांच कृत्रिम छठ घाट

कृत्रिम घाट का निर्माण करवाते स्थानीय लोग।

जमशेदपुर | लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया है। छठव्रतधारियों की सुविधा के लिए कुल 5 कृत्रिम घाटों का निर्माण किया गया। इनमें वीर कुंवर सिंह मैदान के दो घाट, शहीद मैदान में एक, चित्रगुप्त पूजा मैदान में एक और राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में एक घाट शामिल है।

ये थे उपस्थित

इस मौके पर मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, धनंजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि के डी मुंडा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, कर्ण सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजीत सिंहा, इंद्रजीत, अनिल, सागर, अशोक दुबे, अजय ओझा, विशाल, ब्रिज तिवारी, मिथिलेश सिंह, कौशल, सुनील सिंहा, कई स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे और घाट निर्माण कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

कृत्रिम छठ घाट में पानी भरने का कार्य किया जाएगा ताकि छठव्रतधारी आसानी पूर्वक छठ कर सके और उन्हें किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। छठ पर्व जनभावना और आस्था का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा कॉलोनी।

Post Comment

You May Have Missed