भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए जिप उपाध्यक्ष पंकज

रांची | जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा व अन्य गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। रांची मुख्यमंत्री आवास में झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से सभी को सदस्यता दिलाई। मालूम हो कि पंकज सिन्हा पूर्व में भाजपा जिला व परसुडीह मंडल कमिटी में कई महत्पूर्ण पदों पर रह चुके है। वर्तमान में पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिलने पर वे झामुमो में शामिल हुए।
कई और हो सकते है झामुमो में शामिल
अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंकज सिन्हा के बाद कई और दिग्गज भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हो सकते है। पंकज सिन्हा के पार्टी छोड़ने से परसुडीह और अन्य इलाकों में भाजपा कमजोर और झामुमो मजबूत हुई है।

ये हुए शामिल
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, जिप सदस्य खगेन महतो, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू उपस्थित रहे।



Post Comment