एकता का संदेश लिए रन फॉर यूनिटी में दौड़े बागबेड़ावासी
- जिला परिषद सदस्य कविता परमार, बागबेड़ा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण यादव समेत अन्य हुए शामिल।

जमशेदपुर | सरदार वल्लभभाई पटेल को 150वीं जयंती पर बागबेड़ा रेलवे वायरलैस मैदान से बडौदा घाट चौक तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बागबेड़ावासी एकता का संदेश सड़को पर दौड़े। राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, अनुशासन और अखंडता में उनके योगदान को याद को याद कर लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और युवाओं को उनसे सिख लेने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बागबेड़ा थाना के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हर ऐसी बात, जो देश की एकता को कमजोर करती है हर देशवासी को उससे दूर रहना है। यह राष्ट्रीय कर्तव्य है, यह सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। हम साथ मिलकर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करेंगे। इसी भाव के साथ मैं एक बार फिर सरदार साहब को श्रद्धांजलि देता हूँ।
कविता परमार, जिला परिषद् सदस्य, पूर्वी सिंहभूम।



Post Comment