संजीव सेना का रक्तदान शिविर 8 को करनडीह में
- प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होगा शिविर।

जमशेदपुर | पोटका विधायक संजीव सरदार के जन्मदिवस के अवसर पर 8 नवंबर को करनडीह स्थित जाहेरस्थान सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी बुधवार को जाहेरस्थान स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में देबजीत मुखर्जी ने दी। उन्होंने कहा कि संजीव सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रक्तदाता उपस्थित होंगे। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
ये थे उपस्थित
प्रेस वार्ता में देवजीत मुखर्जी, बहादुर किस्कु, मनोज नहा, शंकर हेम्ब्रम, मिथुन चक्रवर्ती, पिंटू प्रसाद, तरुण सरदार, अजय सिंह, कैलाश बहरा, शशि मुंडा, शिवचरण पात्रो, अजय दास, नितिन हांसदा उपस्थित थे।



Post Comment