तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी, अनुराग गुप्ता का इस्तीफा मंजूर

झारखंड की नई डीजीपी तदासा मिश्रा

रांची | पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का इस्तीफा झारखंड सरकार ने मंजूर करने के बाद आईपीएस तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। मालूम हो कि 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा राज्य की पहली महिला डीजीपी है। हालांकि तदाशा मिश्रा का भी कार्यकाल सिर्फ दो महीने का ही रहेगा, इस वर्ष दिसंबर में वो रिटायर हो जाएंगी। इसे लेकर झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।

एडीजी रेल भी रह चुकीं तदाशा मिश्रा

आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को हाल ही में एडीजी रेल के पद से स्थानांतरित करते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। 07 नवंबर को तदाशा मिश्रा राज्य के नए प्रभारी डीजीपी के रूप में अपना पदभार संभालेंगी।

Previous post

जीएसटी एवं शराब घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया और विधु गुप्ता जेल प्रशासन को दिखा रहे ठेंगा, देखे वीडियो

Next post

स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन में नहीं दिखने चाहिए आवारा कुत्ते : सुप्रीम कोर्ट

Post Comment

You May Have Missed