खनन टास्क फोर्स की बैठक, दिये सख्त निदेश
बालू के अवैध खनन व उठाव पर लगाएं रोक, अन्यथा होगी कार्रवाई : उपायुक्त

लोहरदगा | उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की। बैठक में सभी अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना अंतर्गत बालू का अवैध उठाव को रोकने का सख्त निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अगर बालू के अवैध खनन व उठाव से किसी पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारी ऐसे वाहनों को जब्त करें। हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज को कंपनी के सभी ट्रकों में बॉक्साइट को ढंक कर परिचालन करने और सुरक्षा के लिए रेक की उंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया। चालान की अच्छी तरह जांच की जाए। सभी ट्रकों में जीपीएस लगायी जाए। बिना फिटनेस वाले वाहन को जब्त किया जाए व कार्रवाई की जाए।
ये थे उपस्थित
बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, एडीएमओ राजा राम प्रसाद, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।



Post Comment