तरुणा मिश्रा बनी जीआरपी की पहली महिला थाना प्रभारी

जमशेदपुर | इंस्पेक्टर तरुणा मिश्रा को टाटानगर रेल थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। मालूम हो कि तरुण मिश्रा टाटानगर रेल थाना की पहली महिला थाना प्रभारी के रूप में मंगलवार को पदभार संभाला। इससे पूर्व एसआई जीतराम उरांव करीब पांच महीनों से प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे।
रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी। जीआरपी थाना में कई महीनों से लंबित मामले का निष्पादन और फरार वारंटियों को जेल भेजने का अभियान चलाया जाएगा।
तरुणा मिश्रा, थाना प्रभारी, रेल थाना टाटानगर



Post Comment