आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का हुजूम
- जुगसलाई में 551, जेएनएसी में 2800, मानगो में 2000 आवेदन जमा हुए।
- 21 से 28 नवंबर तक चलेगा शिविर।

जमशेदपुर | जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमीत प्रकाश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सभी विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ महिला सम्मान योजना के लिए थी। इस शिविर में बागबेड़ा कॉलोनी, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा, उत्तर बागबेड़ा, पूर्वी बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा, दक्षिण बागबेड़ा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण अपना आवेदन लेकर पहुंचे। ठीक इसी तरह अन्य जगहों पर भी लगे शिविर में महिला सम्मान योजना की स्टाल में सबसे ज्यादा भीड़ देखा गया।
11 प्रखंडों में 2037 आवेदन हुए जमा
जिले के 11 प्रखंडों में आयोजित शिविर में कुल 2037 आवेदन जमा किए गए। जिसमें दिव्यांग पेंशन 01, भूमि धारण प्रमाण पत्र 03, भूमि मापी 02, दाखिल-खारिज विवाद निष्पादन 08, भूमि मापी 02, मृत्यु प्रमाण पत्र 02, जन्म प्रमाण पत्र 11, जाति प्रमाण पत्र 78, आय प्रमाण पत्र 53, विधवा पेंशन 10, वृद्धा पेंशन 167, नया राशन कार्ड 62, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी 2011 से जुड़ी सेवाओं के 124 और लोक कल्याणकारी योजनाओं के 1665 आवेदन जमा हुए।



Post Comment