टाटानगर स्टेशन के बाहर धू-धू कर जल उठी कार

जमशेदपुर | जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब परिवार को छोड़ने आए व्यक्ति की कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। होंडा जैज़ कार (जेएच 05 बीएन 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। स्टेशन परिसर में सुबह के समय यात्रियों की भीड़ रहती है।लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए मुख्य गेट के बाहर जाम लग गई। कार गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास अपनी पत्नी के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में छोड़ने स्टेशन आए थे। जब वे बाहर लौटे, तो देखा कि उनकी कार पूरी तरह आग की चपेट में है। कार के भीतर उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल पहुंचने पर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।



Post Comment