टाटा-चाईबासा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत 3 घायल

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

सरायकेला | टाटा-चाईबासा मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार टाटा-चाईबासा मार्ग पर चालियामा के पास एक बड़ा सड़क हादसा में अनियंत्रित हाइवा ई-रिक्शा पर पलट गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Post Comment

You May Have Missed