हथियार के साथ गिरफ्तार सन्नी सरदार, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का था आरोपी
- शनिवार को जेल से छुटते ही कुछ घंटों बाद जुगसलाई पुलिस ने फिर पकड़ा

जमशेदपुर | जुगसलाई थाना अंतर्गत शनिवार देर रात पुलिस ने वीर कुंवर सिंह चौक के पास छापेमारी करते हुए सन्नी सरदार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता पर गोली चलाने के गंभीर आरोप में सन्नी जेल में बंद था। शनिवार दोपहर जेल से बाहर निकलने के बाद वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर जुगसलाई थाना ले कर आई। खबर लिखे जाने तक उसकी पूछताछ जारी है।



Post Comment