गिरिडीह जिले में 2560 कांड पेंडिंग, 145 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रूका

गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार

गिरिडीह | गिरिडीह जिले में 2560 पॉकेट पेडिंग कांड लंबित है। काफी लंबी अवधि से पॉकेट पेडिंग कांड लंबित रहने के कारण गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार के तेवर तल्ख हैं। एसपी के बार-बार निर्देश के बावजूद अनुसंधानकर्ताओं द्वारा पॉकेट पेडिंग काण्डों का निष्पादन कर अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं किये जाने से खासे नाराज हैं। एसपी ने इसे खेदजनक माना है और पुअनि एवं सअनि के विरूद्ध कार्रवाई की है। एसपी ने जिले के 145 अनुसंधानकर्ताओं के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। एसपी का मानना है कि काफी लंबी अवधि से अधिक संख्या में काण्डों को लंबित रखना किसी भी परिप्रेक्ष्य में तर्कसंगत नहीं है।

एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को यथाशीघ्र उक्त पॉकेट पेंडिंग काण्डों का निष्पादन कर अंतिम प्रपत्र न्यायालय में समर्पित करने एवं सीसीटीएनएस पोर्टल पर फॉर्म आईआईएफ -5 अद्यतन करना सुनिश्चित करने तथा इससे संबंधित प्रमाण-पत्र अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है। इससे अनुसंधानकर्ताओं में हड़कंप है।

क्या है मामला

दरअसल एसपी डॉ बिमल कुमार ने लंबित कांडों के समीक्षा में पाया है कि जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कई कांडों को दैनिक प्रतिवेदन से हटा दिया गया है परंतु उक्त कांडों का पूर्णत: निष्पादन कर अंतिम प्रपत्र समर्पित कर इसकी प्रविष्ठि सीसीटीएनएस पोर्टल में नहीं की गई है। अनुसंधानकर्ताओं के पास काफी संख्या में पॉकेट पेंडिंग काण्ड काफी लंबी अवधि से लंबित है। इस वजह से गिरिडीह जिलान्तर्गत लंबित काण्डों की संख्या काफी अधिक है। यहां यह उल्लेखनीय है कि थानों मे दर्ज ऐसे कांड जिसे दैनिक प्रतिवेदन से हटा दिया गया है परंतु कांडों का पूर्णत: निष्पादन कर अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं किया गया है। उन्हीं कांडों को पॉकेट पेडिंग कांड की संज्ञा दी गई है।

इनके पास है लंबित मामले

सबसे अधिक सहायक अवर निरीक्षक बसंत के पास है 75 मामले लंबित: यूं तो एसपी ने जिन पुलिस अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की है उनकी संख्या 145 है परंतु कई ऐसे अनुसंधानकर्ता हैं जिनके पास काफी बड़ी संख्या में पॉकेट पेडिंग कांड लंबित है। हीरोडीह थाना के सअनि बसंत टोप्पो के पास 75 व सअनि धंजीव कुमार सिंह के पास 58, नगर थाना के पुअनि पियूष करकेटा के पास 41, सअनि शिवजतन हेम्ब्रम के पास 71 व सअनि प्रमोद प्रसाद के पास 35, धनवार थाना के सअनि अशोक मंडल के पास 58, सरिया थाना के सअनि बन्दे उरांव के पास 45, सअनि पुनई उरांव के पास 35, सअनि गणेश लकड़ा के पास 26, मुफस्सिल थाना के सअनि राहुल रंजन सिंह के पास 51, देवरी थाना के सअनि बुद्धदेव उरांव के पास 45 व सअनि राधेश्याम चौधरी के पास 41, पुलिस केंद्र में पदस्थापित सअनि बीरबल सिंह के पास 30, बिरनी थाना के सअनि मृत्युजंय कुमार सिंह के पास 37, परसन ओपी के सअनि भरत सिंह सिकरीवाल के पास 29, पचंबा थाना के सअनि राजेंद्र भारती के पास 28, बिरनी थाना के सअनि शंभू प्रसाद के पास 26, बगोदर थाना के पुअनि आनंद कच्छप के पास 34, सअनि संजय कुमार -2 के पास 30, सअनि झरी उरांव के पास 29, सअनि प्रदीप सिंह के पास 27 व सअनि जितेंद्र राम के पास 26, हीरोडीह थाना के सअनि शंभू कुमार के पास 21 पॉकेट पेडिंग कांड लंबित है। इसके अलावा जिन अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रोका गया है उनके पास काम से कम 7 एवं इससे अधिक पॉकेट पेंडिंग कांड लंबित है।

Post Comment

You May Have Missed