टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर टेम्पो में लगी आग

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर जलता टेम्पो

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर चाईबासा बस स्टैंड के पास बीच सड़क में सुबह करीब 10 बजे एक सीएनजी टेम्पो में अचानक आग लग गई। स्टेशन परिसर में सुबह के समय यात्रियों की भीड़ रहती है।लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए मुख्य गेट के बाहर जाम लग गई। सूचना मिलने पर दमकल पहुंचा और आग को पूरी तरह से बुझाया। मालूम हो कि शनिवार को भी इसी जगह गमहरिया निवासी एक व्यक्ति के कार में आग लग गई थी।

Post Comment

You May Have Missed