‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में अनियमितताओं को लेकर सौंपा मांगपत्र

जमशेदपुर | जमशेदपुर प्रखंड के तहत आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं एवं अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने 15 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त के अनुपस्थिति में डीडीसी नागेंद्र पासवान को मांगपत्र सौंपा गया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा। डीडीसी नागेंद्र पासवान ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारियों से बात की और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मनोज यादव, रवि कुरली, दीपू सिंह, सोनिया भूमिज, संगीता पात्रों, जस्मीन गुड़िया, झरना मिश्रा, आरती करूवा, मनीषा हाइबुरू,साकरो सोरेन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



Post Comment