बागबेड़ा : 13 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी, कारण जांचने जुटी पुलिस

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धू कानू मैदान के पास रहने वाले 13 वर्षीय छात्र नवनीत कुमार ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवनीत संजीवियर्स स्कूल कीताडीह में कक्षा 4 का छात्र था।
जानकारी के मुताबिक नवनीत शनिवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर लौटा। घर के सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। नवनीत की छोटी बहन बाहर से खेलते हुए घर के अंदर आई तो उसने धीरे-धीरे दरवाज़ा खोलकर देखा की नवनीत रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। उसने तुरंत बाहर जाकर अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने बेटे को फंदे से उतारकर आनन फानन में टीएमएच अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है।



Post Comment