परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान

पटमदा में वाहन जांच करती प्रशासन

जमशेदपुर | उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पटमदा रोड में मिर्जाडीह के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हो रहे जानमाल की क्षति के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 100 से अधिक वाहनों की गहन जांच की जिसमें 41 वाहन चालकों से 73000 रू का जुर्माना वसूला गया। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई। 

Previous post

29 को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति, जिला प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

Next post

करियातपुर ब्रास मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर ईचाक में दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत

Post Comment

You May Have Missed