100 साल का हुआ चाइबासा रेलवे स्टेशन, शताब्दी समारोह आयोजित
- समृद्ध विरासत को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित।

चाईबासा | चक्रधरपुर डिवीजन के चाइबासा रेलवे स्टेशन ने आज स्टेशन परिसर में जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ अपना शताब्दी समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय चौबे, चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत सुबह स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक शताब्दी वॉकाथॉन से हुई। वॉकाथॉन में रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके बाद एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया गया, जिसके दौरान यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए बेसिक स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर चाइबासा रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व और 100 साल की यात्रा पर प्रकाश डाला। एक पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाली एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।



Post Comment