प्रेस क्लब का पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित
- प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और जिला संपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित।

जमशेदपुर | जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से स्थानीय होटल में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता दैनिक प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक अनुज सिन्हा ने विस्तार से विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने किया और वर्तमान दौर में आई चुनौती पर उन्होंने प्रकाश डाला।
‘उड़ान’ का विमोचन
इस मौके पर डॉ प्रियंका झा की पुस्तक तथा विकास श्रीवास्तव द्वारा बाल कवियों का संग्रह पुस्तक ‘उड़ान’ का विमोचन भी किया गया।
इन्हें मिला सम्मान
इस सेमिनार में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा दैनिक प्रभात खबर के दिवंगत पत्रकार मनीष सिन्हा, स्वतंत्र पत्रकार सिद्धनाथ दुबे एवं दैनिक प्रभात खबर चाकुलिया के पत्रकार अजय पांडे को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार की श्रेणी में इस वर्ष का सम्मान इन्हें दिया गया आरके लाल दास, देबाशिष सरकार, अरविंद सिंह, अक्षर संवाद कुलविंदर सिंह को दिया गया। सहयोगी सम्मान श्रेणी में करीम सिटी कॉलेज संग मास कॉम्यूनिकेशन विभाग, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, चैंबर ऑफ कॉमर्स, आरएसबी, आरकेएफएल, आधुनिक स्टील, डॉ आर कुमार स्किन, दोराबजी ऑटो, ब्रह्मानंद अस्पताल , राजकुमार सिंह पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष, पंकज सिन्हा जिला पार्षद उपाध्यक्ष, गोल्डी अग्रवाल होटल एनएच हिल, सन्नी संगी, चिंटू सिंह समाजसेवी, अप्पू तिवारी समाजसेवी सह आजसू नेता, अजय शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला के अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, हिंदुस्तान अख़बार के संपादक गणेश मेहता, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल, चमकता आइना के संपादक जयप्रकाश, न्यू इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुमीत झा, महासचिव विकाश श्रीवास्तव, वरीष्ठ पत्रकार कवि कुमार, बी. श्रीनिवास, गुलाब सिंह, मनोज सिंह, ब्रजेश सिंह, बी के ओझा, मनीष तिवारी, वेद प्रकाश गुप्ता, देवाशीष चक्रवर्ती, जयनन्दन शर्मा तथा अन्य प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
किसी भी व्यक्ति कि यह सोच गलत है कि वही सच्चा है। पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए।
भगीरथ प्रसाद, जिला अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम
पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है।
गणेश मेहता, संपादक, हिंदुस्तान समाचार
पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है।
उदित अग्रवाल, संपादक, उदितवाणी समाचार
अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत होता है और ऐसे में एआई पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।
डॉ नेहा तिवारी, विभागाध्यक्ष, मासकॉम,करीम सिटी कॉलेज
समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौती है। लेकिन अनुभव धैर्य और संयम के आधार पर इसे पार पाना कोई बड़ी बात नहीं है।
जयप्रकाश, संपादक, दैनिक चमकता आईना
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी समय के साथ गिरावट आई है परंतु आज भी लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और लोगों के विश्वसनीयता को बनाए रखना हमारा धर्म है।
बृजभूषण, संपादक, दैनिक इस्पात मेल



Post Comment