बागबेड़ा में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, घायल

हमला में घायल महिला बबीता देवी

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना अंतर्गत पोसतुनगर में बुधवार शाम करीब चार बजे रामनगर निवासी प्रिंस तिवारी ने टांगी से महिला पर हमला कर दिया, जिसे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। आनन फानन में उसे खासमहाल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमजीएम रेफर किया गया। इलाज कराने के बाद महिला बागबेड़ा थाना पहुंची।

जानकारी के मुताबिक बबीता देवी बुधवार शाम चार बजे बाजार करके घर लौट रही थी, इसी बीच घर के पास ही रामनगर का प्रिंस तिवारी उसके सिर पर हमला किया। इस दौरान उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटे आई है। वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची तो प्रिंस तिवारी, चंचल तिवारी और संतोष तिवारी ने दोबारा बबीता देवी को घर के बाहर मारपीट की।

Post Comment

You May Have Missed