एकदिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन
- कृषि को अपनी आमदनी का जरिया बनाएं एवं आर्थिक रूप से सम्पन्न बनें किसान – रवीन्द्रनाथ महतो
- कृषि से संबंधित जो भी नई तकनीक हो, चाहे वह उन्नत बीजों से संबंधित हो चाहे आधुनिक कृषि यंत्रों से संबंधित हो, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है – उपायुक्त

जामताड़ा | नाला विधानसभा क्षेत्र के मां मालांचा पहाड़ के समीप एकदिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
वहीं आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा सब्जी और फल की प्रदर्शनी के अलावा सहकारिता, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, गव्य विकास आदि के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि आपके द्वारा उत्पादन किया हुआ सम्पूर्ण फसलों का नमूना इस मेला में उपस्थित किए हैं और समझता हूं कि सारा नमूना किसी से कम नहीं है, सबने इसकी सराहना की है। साथ साथ यह भी समझने का प्रयास किया है कि यहां के किसानों के पास आज भी वो हिम्मत एवं दम है कि वो धरती मां के पास जाकर बेहतर तरीके से फसल उगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमने नेचर पार्क का उद्घाटन किया था, इस नेचर पार्क के नीचे एक जोरिया बहता है, इसका एक विशाल रूप आगे पश्चिम बंगाल में देखने को मिलता है। इसका बहता हुआ पानी पश्चिम बंगाल में इकट्ठा होता है और हजारों किसान इससे लाभान्वित होते हैं और हम झारखंडवासी इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। अगर हमलोग इस पानी को लिफ्ट कर सकें तो आने वाले समय में इसका लाभ अत्यधिक किसानों को फायदा मिलेगा एवं किसान विकसित होंगें। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के किसानों को प्रशिक्षित करने एवं उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। प्राकृतिक रूप से यहां की मिट्टी संपन्न है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में युवाओं को आगे आने का अपील किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नौकरी मिले यह संभव नहीं है, आज आप लोग सुनते हैं कि बड़ी बड़ी कंपनी में अच्छी सैलरी पैकेज को छोड़कर युवा कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं।
कृषक द्वारा लाए उत्कृष्ट प्रदर्श को किया गया पुरस्कृत
वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वश्रेष्ठ कृषक को प्रशस्ति पत्र एवं कृषि उपकरण प्रदान किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रदर्श में उत्कृष्ट प्रदर्श को भी पुरस्कृत किया गया।
ये थे उपस्थित
इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, विधायक प्रतिनिधि परेश यादव, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के अलावा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कृषक मित्र एवं जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।



Post Comment