स्टेशन पार्किंग को हुए वित्तीय नुकसान को लेकर डीसीएम को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर | टाटानगर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित पार्किंग स्थल पर नए स्टेशन के पुनर्निर्माण का निर्माण कार्य 26 दिसंबर से बिना संवेदक के पूर्व सूचना दिए शुरू कर दिया गया है। जिसके कारण पार्किंग संवेदक को कठिनाइयों और निरंतर आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। वित्तीय नुकसान की भरपाई करने और स्थाई समाधान निकालने को लेकर मंगलवार को ईनऑन कंस्ट्रॉशन का एक प्रतिनिधिमंडल राजीव राम के नेतृत्व में चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य प्रबंधक को मांगपत्र सौंपा।
जानकारी देते हुए राजीव राम ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र अब स्टेशन के निर्माण सामग्री और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण काफी हद तक भरा हुआ है। जिस कारण अधिकांश मार्ग पर वाहनों की उचित पार्किंग संभव नहीं हो पाती है, जिससे दैनिक कामकाज सीधे तौर पर प्रभावित होता है और आय में भारी कमी आती है।



Post Comment