अर्नव मिश्रा बने धालभूम के नए एसडीओ

जमशेदपुर | भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को अपनी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।



Post Comment