पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का शिलापट तोड़ने पर मानगो थाना में शिकायत

शिकायत करने मानगो थाना पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

जमशेदपुर | मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड नजरिया स्कूल में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा सड़क निर्माण को लेकर लगाए गए शिलापट को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। इसकी शिकायत लेकर शनिवार की देर शाम कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने मानगो थाना में शिकायत की।

ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि विरोधियों द्वारा शिलापट को तोड़ना आपसी तनाव को दावत दे रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी से जांच कर असामाजिक तत्वों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए करवाई करने की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed