श्यामा प्रसाद हाईस्कूल के 1984 बैच के छात्रों ने बच्चों के बीच बांटा सामग्री

जमशेदपुर | श्यामा प्रसाद हाईस्कूल 1984 पास आउट पूर्व छात्र-छात्राओं ने रविवार को अपने स्वर्गीय मित्रों को भारत सेवाश्रम संघ सवरनगर बालिका आवासीय विद्यालय प्रांगण में श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद कियें। मौके पर आवसीय विद्यालय के कुल 150 छात्राओं के वीच स्वेटर, जूता, मोजा एवं नास्ता वितरण कियें गए। विद्यालय के कुल 15 शिक्षिका वार्डन एवं सहायिका को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से स्वामी मुक्ता नंद को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। उद्घाटन संगीत विश्वजीत पाल ने प्रस्तुत किया। कोलकाता से आये शर्मिष्ठा सेन एवं स्वप्ना बासु ने संयुक्त रूप से बच्चों को योगा सिखाया और प्रतिदिन करने को आग्रह कियें। संगीत प्रस्तुति में अनिमेष बनर्जी, श्रबानी चक्रबर्ती एवं छन्दा बोस ने भी अपने योगदान दिए।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोज मुर्मू, विजया सरकार, अनुपम धर, त्रिदिब चट्टराज, दीपक धर, शम्पा दे, अनिमेष बनर्जी, स्वप्ना बासु, तपती, छन्दा, देबाशीस, सुकान्त, अनूप, विजय, नीलरतन, चंडी चरण, साधन, बिशु, लखी, वनश्री, टिंकू, स्वदेश, आशीष सह अन्य साथीगण उपस्थित थे।



Post Comment