जुगसलाई फाटक में बदमाशों ने रेल के बैटरी रुम में कोर केबल काटा

जमशेदपुर | टाटानगर आरपीएफ अंतर्गत जुगसलाई फाटक के पास बदमाशों ने देर रात रेलवे के बैटरी रुम का 1×12 का कोर केबल काटा। जिससे टाटा यार्ड में डाउन लाइन में टीसी नंबर 335T, 336टी और अप लाइन में 99टी फेल हो गया हैं। विभागीय अधिकारी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान की जांच की जा रही है।



Post Comment