परसुडीह में अवैध शराब कारोबारियों ने चार लोगों को पीटा

जमशेदपुर | परसुडीह थाना अंतर्गत छोलागोड़ा के लटकुगोड़ा में अवैध शराब कारोबारियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की। जानकारी के मुताबिक शराब कारोबारी ने टिंकू गोप को फोन कर शराब लेने के बहाने अपने गोदाम में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद कारोबारी के गुर्गे टिंकू की पिटाई करने लगे। सूचना मिलने पर टिंकू के परिजन उसे बचाने कारोबारी के गोदाम पहुंचे तो गुर्गों ने उनसब को भी बेरहमी से मारा। इसे घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस घटना में टिंकू गोप, भाई श्याम गोप, पत्नी सुषमा हेंब्रम और मां सुंदरी गोप गंभीर रूप से घायल हो गई है। आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। टिंकू गोप और श्याम गोप की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल टिंकू गोप ने बताया कि टीनू पात्रों, राहुल पात्रों, कप्तान सरदार और अन्य ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
मेरे पति को शराब लेने के लिए फोन कर बुलाया गया था। गोदाम पहुँचते ही पहले से मौजूद लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया।जब हम बचाने गए तो हमारे साथ भी मारपीट की गई, मेरी सास को भी नहीं छोड़ा गया।
सुषमा गोप, पीड़िता।



Post Comment