सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया माल्यार्पण

जमशेदपुर | वीर पराक्रमी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने लाल बिल्डिंग में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर युवजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने उनके विचार धारा से प्रेरित होकर युवाओं को उनकी दिशा पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र सेनानी के रूप में सबसे बड़ी नाम आज भी सुभाष चंद्र बोस का लिया जाता है। इस अवसर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post Comment