तड़ीपार दीपक तिवारी बागबेड़ा से गिरफ्तार

गिरफ्तार दीपक तिवारी (फाइल फोटो)

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक बागबेड़ा स्थित डीबी रोड चौक पर रात करीब 08:00 बजे सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दीपक द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की सूचना मिली। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के नेतृत्व में पुलिस ने दीपक को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी बागबेड़ा रामनगर शाखा मैदान का रहने वाला है। पुलिस ने उसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिछले माह उसे तड़ीपार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तड़ीपार होने के बावजूद दीपक तिवारी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से बागबेड़ा में रह रहा था।

Post Comment

You May Have Missed