14 दिन बाद सकुशल परिजनों को बरही में मिला कैरव

  • सब की निगाहें कैरव गांधी के परिवार और पुलिस के आधिकारिक बयान पर टीका है।
कैरव गांधी (फाइल फोटो)

जमशेदपुर | शहर के चर्चित उद्यमी और एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र युवा उद्यमी कैरव गांधी को परिजनों ने सही सलामत बरामद कर मंगलवार तड़के सुबह चार बजे घर लेकर आ गए है। सूत्रों के मुताबिक कैरव गांधी को परिजनों ने बरही के पास से बरामद किया।

मालूम हो कि विगत 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता होने की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी थी। हालांकि जिस रहस्यमय तरीके से कैरव गांधी गायब हुए थे उनकी बरामदगी भी रहस्यमई परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे घटनाक्रम के लिए विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच जारी और बरामद की से जुड़े पहलुओं को सार्वजनिक करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। विदित हो कि दो दिन पूर्व झारखंड की डीजीपी तदासा मिश्रा शहर पहुंची थी और उक्त पूरे मामले की जानकारी ली थी। सब की निगाहें कैरव गांधी के परिवार और पुलिस के आधिकारिक बयान पर टीका हुआ है।

Post Comment

You May Have Missed