बाबा तिलका मांझी की 276वी जयंती मनी

जमशेदपुर | भारत के पहले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाब तिलका मांझी की 276वी जयंती बुधवार को उत्तरी सुसनीगढ़िया पंचायत अंतर्गत यंग बॉयस क्लब परिसर में मनाया गया। पंचायत के मुखिया धर्मदास माद्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुजारी राजू बेसरा ने विधि-विधान के साथ पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर जोटेया बेसरा, माझी मार्डी, पलाटन मार्डी, कारु हाँसदा, बिरिज लाल मार्डी, कुना बेरा, राजु पात्रों, प्रेम तापा, चैतान मार्डी आदि उपस्थित थे।



Post Comment